फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CMS ID hack on birth-death registration portal

जन्म-मृत्यु पंजीकरण पोर्टल पर बनी सीएमएस की आईडी हैक

Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
CMS ID hack on birth-death registration portal
नोएडा। सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के पोर्टल बनी सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल की आईडी हैक होने का मामला सामने आया है। उनकी आईडी पर दर्ज जन्म और मृत्यु पंजीकरण नंबर अचानक बदल गए हैं। मामले की जांच के लिए सीएमएस ने सीएमओ को पत्र लिखा हैै। उन्होंने आशंका जताई है कि या तो किसी ने वेबसाइट को हैक कर लिया है, या फिर कोई उनके पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर गड़बड़ी कर रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि अब आईडी पर उनका नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि आईडी पर लोगों के जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध हैं। आईडी में दिक्कत होने से जन्म-मृत्यु पंजीकरण का काम ठप हो गया है। सीएमएस ने सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी को भेजे पत्र में लिखा है कि आईडी हैक होने से सीआरएस पोर्टल के संचालन में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोज पंजीकरण सीरियल नंबर से किया जाता है, लेकिन अगले दिन एंट्री करने पर कुछ पंजीकरण नंबर अलग दिखने लगते हैं। जबकि, उनके द्वारा इनका रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया है और न ही उनके बारे में जानकारी जिला अस्पताल में उपलब्ध है। सीएमएस ने बताया कि पूर्व में जब इस तरह की समस्या आई थी तो पासवर्ड बदल दिया गया था। दोबारा वही समस्या होने पर आईडी के हैक किए जाने इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, पत्र में उन्होंने कितने अनजान नंबरों का पंजीकरण अब तक किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि मामले की पूरी जांच होने के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed