फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi laid the foundation stone for the electronics manufacturing plants of Amber and Ascent

UP: सीएम योगी के हाथों इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिली नई उड़ान, अंबर और एसेंट के प्लांट का शिलान्यास

Sat, 27 Jun 2026 02:13 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 27 Jun 2026 02:13 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जिस जेवर क्षेत्र की पहचान अविकास और असुरक्षा से होती थी, आज वही क्षेत्र जंगलराज से मंगलराज की ओर बढ़ चुका है। यहां तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है और आसपास का इलाका देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi laid the foundation stone for the electronics manufacturing plants of Amber and Ascent
सेक्टर 10 में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र शुक्रवार को एक बार फिर बड़े निवेश का गवाह बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया। इन अत्याधुनिक इकाइयों में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) सहित इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। करीब 6,745 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास हुआ था और अब इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी नई परियोजनाओं की शुरुआत प्रदेश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं तथा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जिस जेवर क्षेत्र की पहचान अविकास और असुरक्षा से होती थी, आज वही क्षेत्र जंगलराज से मंगलराज की ओर बढ़ चुका है। यहां तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है और आसपास का इलाका देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश देश का मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग में हो रहा निवेश प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने दक्षिण कोरिया का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और कोरिया के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। अयोध्या से जुड़ी कोरिया की ऐतिहासिक विरासत दोनों देशों को जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरिया आज दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र है और उत्तर प्रदेश भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों का प्रदेश पर लगातार बढ़ता विश्वास इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि जहां अपनत्व और पारदर्शिता का भाव होता है, वहां कोई भी फाइल लंबित नहीं रहती। सरकार निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है, जिससे प्रदेश देश-विदेश के उद्योगपतियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक शहरों के विकास के लिए सरकार नई योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) सहित कई बड़े औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उद्योग केवल उत्पादन ही नहीं बढ़ाते, बल्कि युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के नए अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने निवेशकों का उत्तर प्रदेश को अपनी परियोजनाओं के लिए चुनने पर आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed