फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi inaugurated and laid foundation stone 124 development projects

Noida: सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, 1719 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sun, 25 Jun 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 Jun 2023 07:07 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि भारत की यात्रा ऐसे ही चलती रही तो 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत दो बड़ी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक मंच पर छा रहा है।  

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated and laid foundation stone 124 development projects
सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गौतमबुद्धनगर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम रामनाथ गोयनका मार्ग नोएडा  पंहुचकर रामनाथ गोयनका मार्ग का अनावरण कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद नोएडा स्टेडियम नोएडा सेक्टर 21ए पंहुचे जहां पर मुख्यमंत्री  ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


 
Trending Videos

इस दौरान उन्होंने देश के लोकतंत्र को बचाने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात लोकतंत्र सेनानियों की स्मृतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सकारात्मक सोच के साथ अपने विजनरी नेतृत्व में देश को एक नई दिशा दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे काशी दिव्य आभा के साथ वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है। वैसे ही अयोध्या भी नई अयोध्या के रूप में जगमगा रही है। दुनिया में रह रहा हर सनातन धर्मावलंबी और भारत का शुभचिंतक जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि सवा तीन वर्ष से अपने 80 करोड़ नागरिकों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ देने वाला इकलौता देश भारत है। 

विज्ञापन

भारत की यात्रा ऐसे ही चलती रही तो 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत दो बड़ी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक मंच पर छा रहा है। पहली उपलब्धि जी-20 की अध्यक्षता और दूसरी उपलब्धि भारत का दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरना है।

छह वर्ष में गौतमबुद्धनगर को लेकर परसेप्शन बदला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। विगत छह वर्ष में गौतमबुद्धनगर को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब दिल्ली और देश के कोने-कोने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा आना चाहते हैं। यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है।
 


 

संवाद से करेंगे किसानों की समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम संवाद के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान करेंगे। इस दौरान विकास की विरोधी और नकारात्मक ताकतों को बीच में नहीं आने देना है। आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि बायर और बिल्डर के बीच भी आने वाली सभी समस्याओं का समाधान हम बहुत ही जल्द करेंगे।

 
 

एमओयू का हुआ हस्तांतरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस को 55 नए बोलेरो वाहन सौंपे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम योगी के समक्ष नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सांकेतिक तौर पर एमओयू का हस्तांतरण किया गया।


 

कार्यक्रम में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन. आर.आई. तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, लोकनिर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, सदस्य विधान परिषद श्री चंद शर्मा, समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।


 

लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
- नोएडा के सेक्टर-123 में 400/132/33 केवी सब स्टेशन।
- नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग एमपी 3 पर (पर्थला चैक) केबल स्टेड फ्लाईओवर।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के चैनेज 10.300 पर एडवांट के निकट अंडरपास।
- नोएडा सेक्टर-78 में वेदवन पार्क का विकास।
- नोएडा पुलिस को 55 नग चैपहिया वाहन।
- ग्रेटर नोएडा से निकलने वाले मलया के निस्तारण हेतु प्लांट।
- गेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 का आंतरिक विकास कार्य।

शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
- सॉलिड वेस्ट से प्रतिदिन 900 टन क्षमता का टोरिफाइड चारकोल (ग्रीनकोल) उत्पादन एवं 300 टन क्षमता वाले बायो सीएनजी गैस प्लांट की स्थापना।
- नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-162 एवं 163 हेतु ड्रेन, जलापूर्ति, सीवर लाइन एवं विद्युत विकास।
- नोएडा के सेक्टर-163 से 167 तक एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर सड़क चैड़ीकरण।
- नोएडा के ग्राम नगला चरणदास फेस-2, सेक्टर-151, सेक्टर-155, सेक्टर-156, सेक्टर-162 एवं सेक्टर-164 में 33/11 केवी सब स्टेशन।
-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे एवं प्राधिकरण के अन्य क्षेत्रों में डेकोरेटिव लाइट, तिरंगा लाइट व फाउंटेन।
- नोएडा में रेनीवेल संख्या- 1, 4 एवं 6 का सुदृढ़ीकरण।
- नोएडा के सेक्टर-94 में फ्लाईओवर के निकट वेस्ट टू वंडर पार्क।
- नोएडा सेक्टर-150, 151 एवं 163 में हरित पट्टियों का विकास।
- ग्रेटर नोएडा (दादरी में बालक इंटर कॉलेज से चार मूर्ति रोटरी एवं 60 मीटर चैड़ी रोड तथा प्रेज्यिनो रोटरी से हनुमान मंदिर रोटरी तक सर्विस रोड का रिसरफेसिंग कार्य।
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न सेक्टर में रोड, सर्विस रोड एवं आंतरिक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed