{"_id":"614ac3e39f839175155c2bcf","slug":"cm-yogi-adityanath-in-noida-greater-noida-read-all-updates-of-his-visit-mihir-bhoj-statue-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- राष्ट्रधर्म को रखना होगा सर्वोपरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- राष्ट्रधर्म को रखना होगा सर्वोपरि
Wed, 22 Sep 2021 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:55 PM IST
सार
CM Yogi Noida Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सात जिलों के दौरे के कार्यक्रम के तहत बुधवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। दादरी पहुंचकर उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सात जिलों के दौरे के कार्यक्रम के तहत बुधवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। आज सीएम ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंचे और यहां उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। हालांकि उनके दौरे से पहले से ही मिहिर भोज के वंशज होने का दावा करने वाले राजपूतों और गुर्जरों में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा। यहां सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पढ़िए उनके भाषण की खास बातें....
विज्ञापन
हम गुलाम बने क्योंकि हम अलग-अलग थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश में गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग थे। हम जाति के बंधन में बंधे थे। हम संप्रदाय के बंधन में बंधे थे। कोई भी विदेशी आक्रांता आता था, वो हमारी बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
2017 से पहले नहीं निकलने दी जाती थी कांवड़ यात्रा
सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले कोई कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। दुर्गा पूजा का त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था। तब कोई विदेशी आक्रमणकारी तो यहां शासन नहीं कर रहा था, लेकिन आज की स्थिति बदली है। आज सभी व्यवस्था हो रही है। 2017 में हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया गया। बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रधर्म को रखना होगा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखना होगा।
प्रदेश में पहले था गुंडाराज अब विकास की बात: योगी आदित्यनाथ
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट आए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में अब विकास की बात होती है। पहले जहां गुंडाराज था, वहां अब निर्यात और निवेश का माहौल है। मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में आए थे। एनसीआर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पूरे प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों को भी लाभ होगा। वहीं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी का फायदा उत्तर भारत तक होगा। इससे रोजगार और विकास के नए आयाम बनेंगे।
इकलौता प्रदेश जहां अधिक संख्या में एक्सप्रेसवे कम समय में बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में आठ एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। यह इकलौता प्रदेश है जहां इतनी अधिक संख्या में एक्सप्रेस वे का निर्माण कम समय में हुआ। भाजपा सरकार आने से पहले केवल दो स्थानों पर प्रदेश में मेट्रो थी। अब छह स्थानों में मेट्रो दौड़ेगी। उन्होंने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का भी लेखा जोखा दिया। उन्होंने कहा कि पहले उद्योगों के इज ऑफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश देश में 23वें नम्बर पर आता था। अब यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
कोरोना काल में भी नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लाए सबसे अधिक निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना काल में नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण ही देश में सबसे अधिक निवेश लाने वाले प्राधिकरण या क्षेत्र रहे। कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों, किसानों, शिक्षाविदों और चिकित्सकों के प्रश्नों के भी उत्तर दिए।
मूर्ति के नीचे लगी पट्टिका से मिटाया गुर्जर शब्द
मूर्ति के नीचे लगी पट्टिका पर गुर्जर शब्द किसी ने मिटा दिया था। इस बात के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन दोबारा उसे लिखवाया गया। वहीं दादरी में आज सुबह भी सैनिटाइजेशन का काम निगम ने किया। दूसरी ओर सुबह से हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोग अपने को वहां रखी कुर्सियों से बचा रहे हैं।
किसान भी कर रहे प्रदर्शन
मुआवजे को लेकर ग्रेटर नोएडा के किसानों ने भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के दौरे पर हैं, ऐसे में पुलिस किसी भी तरह व्यवस्था को बनाए रखना चाहती है।