फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM did not mention to include Tauru in Gurugram

तावडू को गुरूग्राम में मिलाने की मांग पर कुछ नहीं बोले सीएम

Sat, 28 Sep 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
CM did not mention to include Tauru in Gurugram
तावडू। तावडू को गुरुग्राम में मिलाने की विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी तरह चुप्पी साध गए। इसकी वजह से उपमंडलवासियों सहित विधायक को मायूसी हाथ लगी। दरअसल, 2005 में नूंह जिला बनने के बाद से ही कुछ लोग तावडू को गुरुग्राम में मिलाने की मांग कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग नूंह जिला का ही हिस्सा बना रहना चाहते हैं। 2014 में स्थानीय विधायक व भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा सरकार बनने पर इस मांग को सिरे चढ़ाने का आश्वासन दिलाया था। लेकिन पांच साल बाद यह मांग सिरे नहीं चढ़ी। किसान सम्मेलन में सीएम के संबोधन से पहले बोलते हुए स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए तावड़ू को गुरुग्राम में शामिल करने की मुख्यमंत्री से मांग की। लेकिन विधायक की इस मांग पर मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं बोला। इस पर तावड़ू वासियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। हालांकि आचार संहिता के चलते सीएम से इलाके वासियों को किसी तरह की बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं थी। बल्कि इस मांग पर कुछ आश्वासन मिलने की जरूर उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed