फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness service centers will start in all work circles in a week

एक सप्ताह में सभी वर्क सर्किल में शुरू होंगे स्वच्छता सेवा केंद्र

Sun, 05 Dec 2021 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness service centers will start in all work circles in a week
नोएडा के सेक्टर- 39 में बना स्वच्छता सेवा केंद्र।
नोएडा। स्वच्छता मित्र मुहिम के तहत प्राधिकरण ने शहर को साफ रखने के लिए सभी दस वर्क सर्किल में स्वच्छता सेवा केंद्र बनाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-39 और 135 में दो केंद्र बनकर तैयार भी हो गए हैं। लोगों की शिकायत सुनने के साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य व बैंकिंग सेवा समाधान करने के लिए प्राधिकरण के अधिकारी इन केंद्रों पर प्रतिदिन बैठेंगे। बाकी आठ अन्य स्थान भी इन केंद्रों के लिए चिह्नित कर लिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी दस केंद्रों पर काम शुरू हो जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए गंभीरता से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2021 में शहर को दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में चौथा स्थान मिल चुका है। इसको लेकर अधिकारी उत्साहित हैं। अधिकारी चाहते हैं कि इस बार शहर प्रथम श्रेणी मिले। यही कारण है कि बीते दिनों स्वच्छता समारोह के दौरान प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने सभी वर्क सर्किल में स्वच्छता सेवा केंद्र बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत इन केंद्रों की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने शुरू की अभिनव प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता
प्राधिकरण द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण ने नोएडा के लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान से जोड़ने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अभिनव प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता में शहरवासी, एनजीओ या लोगों का समूह प्रतिभाग कर सकता है। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने इनाम की राशि को भी बढ़ा दिया है। मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण से आम जनता को भी जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य जनता में शहर की स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सामाजिक समावेश, शून्य डंप, प्लास्टिक प्रबंधन और डिजिटल सक्षमता की श्रेणी में प्रतिभाग किया जा सकता है। सभी चयनित प्रविष्टियों को पुरस्कार के साथ ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रथम पुरस्कार के लिए 21 हजार, द्वितीय के लिए 15 हजार और तृतीय के लिए 11 हजार रुपये की नकद धनराशि तय थी। अब इस राशि को बढ़ा दिया गया है। अब प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार, द्वितीय के रूप में 35 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 21 हजार की धनराशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर शाम 6 बजे तक द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/र्द्दंद्गद्धह्म्क्चड्ढ6ङ्गङ्खस्रुश्व83ङ्ख6 पर प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने टायरों से बनाया हैंगिंग गार्डन
प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत एनजीओ मेसर्स गाइडेड फॉरच्यून समिति द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को ध्यान में रखकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेक्टर-91 में एक नर्सरी संचालक की मदद से लोगों को पौधे और खाद वितरित की गई। कई जगहों पर एनजीओ के सदस्यों ने खुद भी पौधरोपण कराया। लोगों को शपथ दिलाई गई कि वह शहर को स्वच्छ रखने में अपना पूरा योगदान देंगे। एनजीओ द्वारा विश्व मिट्टी दिवस के अवसर पर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में बेकार हो चुकी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करते हुए हैंगिंग गार्डन तैयार किया गया। इसमें पुराने टायरों को साफ कर उन पर पेंट किया गया। उद्यान विभाग से पौधे लेकर उन्हें प्लास्टिक की बोतलों में लगाकर टायर से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed