फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness chariot will make villagers aware of cleanliness

स्वच्छता रथ ग्रामीणों को सफाई के प्रति करेगा जागरूक

Mon, 20 Sep 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness chariot will make villagers aware of cleanliness
Cleanliness chariot will make villagers aware of cleanliness
तावडू। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को तावडू ब्लॉक पंचायत कार्यालय में पंचायत विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्र के सफाईकर्मियों को कूड़ा उठाने की साइकिल ( स्वच्छता रथ) सौंपकर रवाना किया गया। स्वच्छ भारत मिशन तावडू के खंड समन्वयक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वच्छता रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे और कूड़ा उठाएंगे। सोमवार से इसकी शुरुआत क्षेत्र के सभी गांव में कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे 100 दिन के इस कार्यक्रम में लोगों को सामूहिक और व्यक्तिगत सोख्ते गड्ढों का निर्माण करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण में लाभ होगा। वहीं खुले में शौच जाने से फैलने वाली गंदगी और बीमारियों से भी निजात मिलेगी। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की टीम ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, स्कूल के छात्र, पूर्व सरपंच, लंबरदार, चौकीदार, पंच, पूर्व समिति सदस्य, पूर्व जिला पार्षद आदि सभी लोग घर घर जाकर जागरूक करेंगे। इसके अलावा लोगों को घरों से निकलने वाले कचरे के निपटान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता मिशन रथ का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य पर गंदगी से पड़ने वाले बुरे असर को स्वच्छता से दूर करना है। जहां स्वच्छता होगी, वहां बीमारियों का अंत संभव है। जब लोग बीमार नहीं होंगे तो उनके आर्थिक हालात भी ठीक होंगे और गांव में विकास की बयार बहेगी। इस मौके पर जिला स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े जिला प्रबंधक गोविंद राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed