फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleanliness campaign for 20 days from today for clean and beautiful Delhi

Noida News: स्वच्छ-सुन्दर दिल्ली के लिए आज से 20 दिन तक सफाई अभियान

Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign for 20 days from today for clean and beautiful Delhi
सीएम ने निगम, पुलिस, डीएम और अन्य विभागों को एक साथ काम करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

दिल्ली की हर गली, सड़क, पार्क को धूल-कचरा, पोस्टर मुक्त किया जाएगा
काम में लापरवाही बरतने पर तो संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
साफ-सुथरी और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए शुक्रवार से 20 दिन तक सफाई महाअभियान चलेगा। इसमें दिल्ली की हर गली, सड़क, पार्क को धूल-कचरा व पोस्टर मुक्त किया जाएगा। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग, एमसीडी, डीएम-डीसी और पुलिस की संयुक्त टीम इसके लिए काम करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी को जमीन पर उतरकर सफाई कराने की जिम्मेदारी दी है।

सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई गई, जिसमें दिल्ली सरकार, निगम, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। यह राजधानी के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण सुधार की दिशा में सरकार की ओर से एक ठोस कदम है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए निगम, पुलिस, डीएम और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कई साल से जमा गंदगी और व्यवस्था में जमी निष्क्रियता को हटाने का प्रयास है।
विज्ञापन

सीएम ने बताया कि सभी जोनल डीसी, डीएम और डीसीपी की स्पष्ट व व्यक्तिगत जिम्मेदारियां तय की गई हैं। हर जोन में अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि फुटपाथ, सड़कें, पार्क, सार्वजनिक स्थल पूरी तरह से मलबा, धूल व कचरे से मुक्त हों। यदि किसी स्थान पर फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण, सुरक्षा में चूक, स्वच्छता में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जाएंगे। पूरी प्रशासनिक मशीनरी एकजुट होकर काम करेगी, ताकि साफ-सुथरी और सुरक्षित राजधानी का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटपाथों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा
सीएम ने बताया कि सड़कों, सेंट्रल वर्ज पर सुव्यवस्थित बागवानी की व्यवस्था होगी, जिससे न सिर्फ सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा। साथ ही, फुटपाथों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग उपलब्ध हो सके। एमसीडी और पीडब्लूडी सभी नालियों की सफाई करेंगे। दीवारों से पोस्टर व बैनर हटाए जाएंगे। सार्वजनिक शौचालयों, नालियों, नालों की सफाई को प्राथमिकता पर रखा गया है। सभी बाजारों, धार्मिक स्थलों, संस्थानों, मंदिरों, गुरुद्वारों, विवाह स्थलों और स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के लिए भी सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नियम तोड़ने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed