{"_id":"61b4e8ad61e68c5f1438dfa8","slug":"cleanliness-app-will-get-solution-in-3-hours-mewat-news-noi620786519","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता एप से 3 घंटे में मिलेगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता एप से 3 घंटे में मिलेगा निदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। गंदगी से संबंधित समस्याओं का समाधान करने को लेकर सरकार द्वारा स्वच्छ हरियाणा एप जारी की गई है। गंदगी से निजात के लिए नागरिक स्वच्छ हरियाणा एप का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस एप पर शिकायत जाने के तीन घंटे के अंदर समस्या का समाधान किए जाने का प्रावधान है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं डीएमसी डॉ सुभिता ढाका ने बताया कि गंदगी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सरकार द्वारा स्वच्छ हरियाणा एप जारी की जा चुकी है। इस एप की चंडीगढ़ मुख्यालय से शहरी स्थानीय निकाय द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि घर से कूड़ा लेने वाली गाड़ी नहीं आने पर, सड़कों की सफाई न होने, खाली प्लाट में कूड़ा होने पर, शौचालयों पानी, बिजली या सफाई न होने पर, नालों की सफाई न होने, डस्टबिन के आसपास सफाई न होने पर और स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत अपलोड की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस एप पर समस्या अपलोड करने के बाद तीन घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाता है। इस एप पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाएगी। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक शिकायत कर सकते है। यदि कोई रात के समय शिकायत करता है तो उस शिकायत का निदान अगले दिन किया जाएगा।
अलग से टीम गठित
जिले की सभी चारों नगर परिषद व नगरपालिका नामत नूंह, पुन्हाना, तावडू़, फिरोजपुर-झिरका में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखनेे के लिए प्रत्येक पालिका क्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के पालिका वाइज कनिष्ठ अभियंता नोडल अधिकारी होंगे। पालिका नूंह के लिए साकिर हुसैन कनिष्ठ अधिकारी दूरभाष नंबर 9813300312, तावडू़ के लिए शाहरुख कनिष्ठ अधिकारी दूरभाष नंबर 9728385684, पुन्हाना के लिए राशिद कनिष्ठ अधिकारी दूरभाष नंबर 880276699 व फिरोजपुर-झिरका के लिए विक्त्रसंत कनिष्ठ अधिकारी दूरभाष नंबर 9306473681 जारी किए है। सभी संबंधित नगर पालिकाओं के प्रशासक व उपमंडल अधिकारी स्वच्छता की भी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
ऐसे पहुंचेगी अधिकारियों तक शिकायत
जब भी कोई शहरवासी इस एप पर शिकायत को अपलोड करता है तो वह नोडल ऑफिसर के पास पहुंचेगी। नोडल ऑफिसर इस शिकायत को रिजोलर के पास भेज देगा। रिजोलर इस शिकायत को रिजोल करवाकर इसकी अपडेट फोटो एप पर अपलोड करेगा।