फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cleaning of central park being done by the youth of sector 105

Noida News: बच्चों ने अधिकारियों संग चलाया सफाई अभियान

Sat, 08 Aug 2026 03:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of central park being done by the youth of sector 105
पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा
–पार्क से 160 किलो कूड़ा हटाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-105 स्थित सेंट्रल पार्क में शनिवार को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महा-सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में स्टेप बाय स्टेप स्कूल के छात्रों प्रशस्त कुमार, तिश्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि बच्चों ने पार्क के विभिन्न हिस्सों से करीब 160 किलो कूड़ा एकत्र किया। इसके साथ ही पार्क में पौधरोपण भी किया गया।अभियान में दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी (होम) एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा, उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन और डिप्टी डायरेक्टर प्रशांत सिंह ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साह बढ़ाया और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश भाटी और सतीश मिश्रा की टीम ने अभियान में सहयोग किया तथा एकत्र कचरे का निस्तारण कराया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए की ओर से किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश समेत अन्य पदाधिकारी और सेक्टरवासी मौजूद रहे।

पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा

पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा

पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा

पार्क में सफाई और आधिकारियों संग सेक्टर के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed