फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Classes Held in Private Schools Even on the Buddha Purnima Holiday

Noida News: बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के दिन भी निजी स्कूलों में लगी कक्षाएं

Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Classes Held in Private Schools Even on the Buddha Purnima Holiday
-अभिभावकों में रोष, शिक्षा विभाग से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शुक्रवार को बुध पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी स्कूलों व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेशों के बावजूद पुन्हाना शहर सहित आसपास के गांवों में कई निजी स्कूल खुले रहे। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है, वहीं निजी स्कूल संचालक विभागीय आदेशों को नजरअंदाज करते हुए खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों को अवकाश के दिन भी स्कूल बुलाया गया, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसे अवसर आए हैं जब विभाग के आदेशों के बावजूद निजी स्कूल खुले पाए गए, लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही होती है। विभागीय अधिकारियों की ढिलाई के चलते निजी स्कूल संचालकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग का प्रभावी नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण वे मनमानी करने से नहीं हिचकते। कुछ अभिभावकों ने बताया कि छुट्टी के बावजूद बच्चों को स्कूल भेजने का दबाव बनाया गया, जिससे वे असमंजस की स्थिति में रहे। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर सख्त कार्रवाई की जाए तो निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जा सकती है। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण नियमों की अनदेखी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

विभाग के आदेश के बाद भी अगर निजी स्कूल खुले है तो ऐसे स्कूलों की जानकारी हासिल की जाएगी, विभाग के आदेशों की अवहेलना पर ऐसे स्कूलों पर कार्यवाही भी जाएगी।

राजेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed