{"_id":"65095c499bfdf81ff10bbfb8","slug":"class-12-student-dies-after-falling-from-24th-floor-at-gaur-soundaryam-society-noida-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट
Tue, 19 Sep 2023 02:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:01 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एक छात्र की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एक नाबालिग लड़के (17) की बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्रणव गाजियबाद के जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सोसाइटी के सुपरवाइजर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छात्र प्रणव अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसके पिता डॉ. अमर श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं और उसकी मां एडवोकेट हैं। वहीं, बहन बीटेक की छात्रा है। ये लोग मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। यहां एक सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी के सुपरवाइजर ने मंगलवार की सुबह 6:30 बजे प्रणव की मौत की सूचना पुलिस को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि प्रणव अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात चोरी छुपे बालकनी के बंद रास्ते होते हुए बाहर चला जाता था। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि रात को लौटते समय उसका पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन