फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Class 12 student dies after falling from 24th floor at gaur soundaryam society noida

सुसाइड या हादसा: नोएडा में 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर तो मां एडवोकेट

Tue, 19 Sep 2023 02:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक छात्र की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Class 12 student dies after falling from 24th floor at gaur soundaryam society noida
मृतक प्रणव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौंदर्यम सोसाइटी में एक नाबालिग लड़के (17) की बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। प्रणव गाजियबाद के जयपुरिया स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। सोसाइटी के सुपरवाइजर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्र प्रणव अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसके पिता डॉ. अमर श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं और उसकी मां एडवोकेट हैं। वहीं, बहन बीटेक की छात्रा है। ये लोग मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। यहां एक सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी के सुपरवाइजर ने मंगलवार की सुबह 6:30 बजे प्रणव की मौत की सूचना पुलिस को पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि प्रणव अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात चोरी छुपे बालकनी के बंद रास्ते होते हुए बाहर चला जाता था। अंदेशा यह लगाया जा रहा है कि रात को लौटते समय उसका पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना अभी मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed