{"_id":"646b5c3abeb428271c09b574","slug":"class-12-student-committed-suicide-by-hanging-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 12वीं की छात्रा घर पर फंदा लगाकर झूली, MP से आई थी पिता और भाई के पास, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 12वीं की छात्रा घर पर फंदा लगाकर झूली, MP से आई थी पिता और भाई के पास, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 22 May 2023 05:43 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 May 2023 05:43 PM IST
सार
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक 12वीं कक्षा में पड़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा में एक 12वीं कक्षा में पड़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर छात्रा में क्यों फांसी लगाई है।
यह पूरा मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरौली गांव में किराए पर रहने वाली 12वीं की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। लड़की का नाम संध्या बताया जा रहा है। जो 19 वर्ष की थी। आगे कहा कि छात्रा मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जो वहीं पर 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा देने के बाद यहां पिता और भाई के पास घूमने आई थी। अभी आत्महत्या का कारण कुछ स्पष्ट नहीं है। बरौली गांव में परिवार किराए के मकान में रहता है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।