फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Civil surgeon get vaccinated with 251 people

सिविल सर्जन समेत 251 ने लगवाया टीका

Tue, 19 Jan 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Civil surgeon get vaccinated with 251 people
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव कोरोना का टीका लगवाते हुए। - फोटो : Mewat
सिविल सर्जन समेत 251 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

पुन्हाना/नूंह। जिले में मंगलवार को 251 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने स्वयं टीका लगवाकर इसके सुरक्षित होने का संदेश दिया। जिले में अब तक 1388 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
जिले में करीब 5822 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड से बचाव का टीका लगाया जाना है। जिले की पीएचसी व सीएचसी पर चल रहे टीकाकरण का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं। टीकाकरण के कार्य में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने जिले में शनिवार को 176, सोमवार को 961 और मंगलवार को 251 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने स्वयं टीका लगवाकर लोगों के मन से भ्रम को दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, नर्स सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों को सीएचसी व पीएचसी स्तर पर टीका लगाया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि टीका लगवाने के बाद संबंधित व्यक्ति को बुखार आ सकता है, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले की सभी पीएचसी और सीएचसी पर मौके पर जाकर जांच की जा रही है। मंगलवार को नूंह में 5, बाई में 3, सूड़ाका में एक, उजीना में 10, कालयाकी में 10, घासेड़ा में 19, तावडू में 13, मोहम्मदपुर अहीर में 10, फिरोजपुर झिरका में 29, बीवां में 27, नगीना में 10, पुन्हाना में 8, बिछौर में 17, जमालगढ़ में 8, पिनगवां में 30, शिकरावा में 12, तिगांव में 20, मांड़ीखेड़ा में 16 और शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नलहड में 3 सहित जिले के 19 सेंटरों पर कुल 251 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed