फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Circle will be formed again in front of shops, social distance is also necessary

दुकानों के आगे फिर बनेगा घेरा, सामाजिक दूरी भी जरूरी

Sat, 08 Jan 2022 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Circle will be formed again in front of shops, social distance is also necessary
ग्रेटर नोएडा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है। इसका पालन कराने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने कमर कस ली है। सीईओ नरेंद्र भूषण ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दुकानों के आगे घेरा बनवाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने दुकानदारों से बिना मास्क पहनकर आने वाले लोगों को सामान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए नागरिकों को भी सहयोग करना होगा। बिना मास्क के बाहर नहीं निकलें। लोगों को जागरूक करने के लिए प्राधिकरण शीघ्र ही दो ऑटो पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंसमेंट भी करेगा। हर बाजार, गांव, सेक्टर व प्रमुख स्थलों पर कोरोना से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। पार्कों में भी कम से कम जाने की अपील की गई है। बैठक में एसीईओ दीप चंद्र व अमनदीप डुली, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, जीएम मीना भार्गव व आरके देव, डीजीएम सीके त्रिपाठी व केआर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में काम न हो, तभी प्राधिकरण आएं
सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन शिकायतों को शीघ्र निपटाएं। यदि कोई काम एक सप्ताह में पूरा न होने वाला हो तो इसकी सूचना फरियादी को दें, ताकि उसे पता रहे कि कितने समय में काम होगा। उन्होंने शिकायतकर्ता से अपील की है कि यदि एक सप्ताह में कोई जवाब न मिले, तभी प्राधिकरण आएं। शिकायत निपटाने में देरी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीईओ ने अर्बन सर्विसेज, बिल्डर, भूलेख व नियोजन समेत प्रमुख विभागों के अधिकारियों को दफ्तर के कॉमन हॉल में शिकायतें सुनने के निर्देश दिए है, ताकि लोग दफ्तर न आएं। सीईओ ने आवंटियों की शिकायतों का निपटारा वहीं करने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों के फोन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायतों पर दिया जोर
सीईओ ने प्राधिकरण से जुड़े कार्यों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करने की अपील की। शिकायतों के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट, कॉल सेंटर, मित्रा एप व आईजीआरआस पोर्टल का इस्तेमाल करने की अपील की। प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in है। कॉल सेंटर नंबर 0120-2336046, 46, 48 व 49 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed