{"_id":"65f5e3edebc5d0d26a0f282a","slug":"chithera-land-scam-accused-dies-in-jail-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-28101-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेल में बंद चिटहेरा भूमि घोटाले के आरोपी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेल में बंद चिटहेरा भूमि घोटाले के आरोपी की मौत
विज्ञापन
जेल में बंद चिटहेरा भूमि घोटाले के आरोपी की मौत
घुटनों के ऑपरेशन के बाद तबीयत खराब थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीमारी की वजह से जिला कारागार में बंद चिटहेरा भूमि घोटाले के आरोपी गैंगस्टर नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। घुटनों के ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत खराब थी। गिरोह का सरगना यशपाल तोमर उत्तराखंड की जेल में बंद है। जेल प्रशासन के मुताबिक, पिछले दिनों नरेंद्र को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां छह मार्च को उसने दम तोड़ दिया।
घोटाले में 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसमें दिल्ली निवासी नरेंद्र भी शामिल था। आरोपियों ने त्रिदेव रिटेल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाई और जमीन हड़पने का काम किया। कंपनी ने नरेंद्र को अधिकृत हस्ताक्षरी बना रखा था। कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, इनमें नरेंद्र भी शामिल था। ब्यूरो