{"_id":"6ae1ff88dd943c7b9d0a620e","slug":"children-showcased-their-skills-at-the-jewar-block-sports-competition-noida-news-c-491-1-gnd1012-11996-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
विज्ञापन
जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्रोत स्कूल
फोटो...
- दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो और कबड्डी मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जेवर ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, तस्तरी फेंक, गोला फेंक, खो-खो और कबड्डी के मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी में कानीगढ़ी की टीम ने बाजी मारी, जबकि स्वागत और पीटी में तिरथली की बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। खो-खो में नीमका की टीम विजेता रही। 50 मीटर दौड़ में जेवर-1 के अल्फेज, 100 मीटर में नीमका के सुंदर और 200 मीटर में जेवर-1 के हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तस्तरी फेंक में डूंढेरा के सुमित विजेता बने।
ऊंची कूद में नीमका के योगेंद्र प्रथम, चौरोली के आदिल द्वितीय और शमशमनगर के रवि तृतीय रहे। बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामपुर की रिंकी प्रथम, तिरथली की आरती द्वितीय और चौरोली की लक्ष्मी तृतीय रहीं। लंबी कूद में दस्तानपुर की गुंजन ने पहला स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में नीमका की दीप्ति प्रथम रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, मुनीष चौधरी, भारतीष सिंह, निशु अत्री, सीमा अत्री और प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा मौजूद रहीं।