फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children growing up prematurely due to hormonal imbalance

Noida News: हार्मोन्स संतुलन बिगड़ने पर वक्त से पहले बड़े हो रहे बच्चे

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children growing up prematurely due to hormonal imbalance
- चाइल्ड पीजीआई की एंडोक्राइन क्लीनिक के अध्ययन में 240 बच्चे मिले पीड़ित
विज्ञापन

- 30 में बच्चों में मिली डायबिटीज, अधिकतर की उम्र 5 से 10 साल के बीच


नेहा शर्मा
नोएडा। हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने के कारण बच्चे वक्त से पहले बड़े हो रहे हैं। चाइल्ड पीजीआई की एंडोक्राइन क्लीनिक में डॉक्टरों के अध्ययन में ऐसे 240 बच्चे सामने आए हैं। इनका यहां इलाज चल रहा है। हार्मोन्स गड़बड़ाने की वजह से इन बच्चों में उम्र के अनुसार कम या अधिक शारीकि विकास, थाइरॉइड, थकान, चिड़चिड़ापन जैसी तमाम दिक्कतें मिली हैं। इसमें से अधिकतर बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच में है। वहीं, डायबिटीज क्लिनिक में 30 बच्चों में डायबिटीज मिली है।
चाइल्ड पीजीआई में बच्चों के लिए डायबिटीज और एंडोक्राइन क्लीनिक शुरू की गई थी। इसके बाद अस्पताल की चाइल्ड फिजिशियन की ओपीडी में आने वाले बच्चों में हार्मोन्स और डायबिटीज के लक्षण दिखने पर इन्हें इस क्लीनिक में रेफर किया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने इनकी रिपोर्ट तैयार की है। चाइल्ड पीजीआई के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. भानु किरण भाखरी ने बताया कि क्लीनिक में फालोअप बच्चों के साथ 459 बच्चों का पंजीकरण हुआ। इसमें से 240 बच्चों में हार्मोन्स का संतुलन खराब मिला है। इसमें 40 प्रतिशत बच्चों को थाइरॉइड की बीमारी मिली है और 15 बच्चे ऐसे मिले हैं, जिनके अंदर वक्त से पहले प्यूबर्टी यानि बड़े होने के लक्षण दिख रहे हैं। इसमें आनुवांशिक और खानपान समेत कई कारण हैं। इसलिए डाॅक्टर सबसे पहले बच्चे के परिवार की हिस्ट्री पता करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डायबिटीज क्लीनिक में 168 पंजीकरण हुआ है। इसमें से 30 बच्चों को डायबिटीज मिली है। इसमें 28 बच्चों में टाइप वन डायबिटीज है। इनमें से अधिकतर स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। इनको फालोअप के लिए भी बुलाया जा रहा है। अगर बच्चे का विकास उम्र के अनुसार नहीं हो रहा है या फिर बच्चे में बर्ताव सामान्य नहीं दिख रहा है तो अभिभावक उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
चाइल्ड पीजीआई में इस दिन चलती हैं ओपीडी

सोमवार को - डायबिटीज क्लीनिक

बुधवार को- एंडोक्राइन क्लीनिक
-----------------------



बच्चों के खानपान का रखें ध्यान:
- बच्चों को मौसमी फल और सब्जियां खिलाएं।

- बच्चों को पैकेट बंद और प्रोसेस्ड फूड न खिलाएं। जितना हो सके घर में बनी चीजें खिलाएं।

- खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करें।
- मोबाइल फोन से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed