फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Children are learning self-defense techniques at the summer camp

Noida News: समर कैंप में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुर

Thu, 18 Jun 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Children are learning self-defense techniques at the summer camp
नोएडा (संवाद)। गर्मियों की छुट्टियों को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से पारंपरिक शितो रियो कराटे एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-23 स्थित गेल विहार में समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में 3 से 20 वर्ष तक के करीब 50 बच्चे प्रतिदिन भाग लेकर कराटे और आत्मरक्षा की तकनीकें सीख रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 7:30 से 9 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को कराटे के दांव-पेंच, फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप के आयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक कमल थापा ने बताया कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है। इसके माध्यम से बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 29 जून तक चलने वाले इस कैंप में आगे विशेष प्रदर्शन और मूल्यांकन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। अभिभावकों ने कहा कि इससे बच्चे मोबाइल और टीवी से दूर रहकर खेल और आत्मरक्षा की कला सीख रहे हैं। वहीं नोएडा स्टेडियम में भी बड़ी संख्या में बच्चों और युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed