फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child-friendly toilets constructed at Anganwadi centres

Noida News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए गए चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट

Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Child-friendly toilets constructed at Anganwadi centres
गाजीपुर। जनपद के 80 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बेबी फ्रेंडली शौचालय के निर्माण पर 24 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से बच्चों को सहूलियत मिलेगी। वर्ष 2024 में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जनपद के 80 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन करके शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बजट जारी होते ही वर्ष 2025 में चयनित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 30-30 हजार रुपये की लागत से बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इनके निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से शौचालय का उपयोग करने में मदद करना है। जनपद में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर 6 महीने से 3 वर्ष तक के 1 लाख 57 हजार 392, 3 वर्ष से 6 वर्ष के 1 लाख 86 हजार 74 व 6 महीने से 5 वर्ष तक के 1509 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर बनेंगे बेबी फ्रेंडली शौचालय

गाजीपुर। आने वाले समय में जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण होना तय है। यह शासन की मंशा में शामिल है। इसी कवायद के तहत जिले में चरणबद्ध तरीके से बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को अधिक से अधिक सहूलियत मिल सके, इसी दिशा में इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद के 80 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे बच्चों को सहूलियत मिलेगी। - पवन यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed