फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Child dies due to electric shock while playing in cricket academy

Noida News: क्रिकेट अकादमी में खेलते समय करंट से बच्चे की मौत

Sun, 11 Aug 2024 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric shock while playing in cricket academy
अकादमी से सटी डेयरी के मालिक ने लोहे के पाइप पर तार लपेट रखा था
विज्ञापन

भाइयों ने बचाने की कोशिश की, लापरवाही से मौत का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली। रणहौला के कोटला विहार फेज-2 में शनिवार दोपहर क्रिकेट अकादमी में खेलने के दौरान करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। अकादमी से सटी डेयरी के मालिक ने लोहे के पाइप पर बिजली का तार लपेट रखा था। गेंद लाने के दौरान बच्चे ने पाइप को छू लिया था। रणहौला थाना पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मृत बच्चे की पहचान आदित्य राज के रूप में हुई है। वह पिता बेचन महतो, मां अनिता देवी, तीन भाइयों और बहन के साथ रहता था। दोपहर करीब 1:27 बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से आदित्य की मौत की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि खेलने के दौरान वह गेंद लाने के लिए गया था। मैदान के एक कोने में क्रिकेट अकादमी से डेयरी में जा रहा तार पाइप से लिपटा था जिससे आदित्य को करंट लग गया। आदित्य के साथ दोनों भाई भी क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद लाने के दौरान भाई को गिरता देखकर वहां पहुंचे तो आदित्य अचेत पड़ा था। उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया तो करंट लगा। छोटे भाई ने चप्पल हाथ में पहनकर उसे खींचने की कोशिश की। असफल होने पर दोनों भाइयों ने शोर मचाया। इसके बाद एक शख्स ने बैट से आदित्य को पाइप से अलग किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि डेयरी को दो बार सील करने के बावजूद अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। डेयरी मालिक ने क्रिकेट अकादमी से बिजली कनेक्शन लिया हुआ है।
विज्ञापन

शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर नांगलोई-नजफगढ़ रोड पहुंचे और मुख्य सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच कई किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों ने रास्ता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी मालिक को जिम्मेदार ठहराया
आदित्य की मां ने कहा कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी के साथ भी न हो। डेयरी संचालक के अवैध तरीके से बिजली का कनेक्शन लेने की वजह से बेटे की मौत हुई है। सरकारी विभाग भी जिम्मेदार है। ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कई बच्चे इसके शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article