{"_id":"66b8ec7a91b120e863028d47","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-pond-built-in-dda-park-noida-news-c-340-1-del1004-57452-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीडीए पार्क में बने तालाब में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीडीए पार्क में बने तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने आया था बच्चा, बारिश की वजह से लबालब भरा हुआ है पानी
तैनात तीन सुरक्षा कर्मियों में से दो थे नदारद, लापरवाही से मौत का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमन विहार के शनिवार शाम डीडीए पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए आया था। दोस्तों के शोर मचाने पर पार्क के सुरक्षाकर्मी ने अचेत बच्चे को पानी से निकाला और पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अलीगढ़ लेकर चले गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बच्चे की शिनाख्त तरुण के रूप में हुई है। वह पिता प्रवेश, मां दीपाली, बड़ी बहन मनीषा और चार साल के भाई हिमांशु के साथ अमन विहार में रहता था। तरुण एमसीडी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ता था। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी प्रवेश रोहिणी स्थित एम2के मॉल में काम करते हैं। तरुण के मामा ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:30 बजे मां से खेलने की बात कहकर बच्चा घर से निकला था। शाम करीब 6:30 बजे उन्हें संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि डीडीए पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब में डूबने से तरुण की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची अमन विहार थाना पुलिस को जांच में पता चला कि घर के पास खेलने की बात कहकर निकला तरुण दोस्तों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित डीडीए पार्क में पहुंचकर तालाब में नहाने लगा। बारिश की वजह से तालाब लबालब भरा हुआ है। गहरे पानी में जाने की वजह से तरुण डूब गया।
पार्क में लबालब भरा हुआ है पानी
पुलिस के अनुसार, बारिश की वजह से डीडीए पार्क में पानी भरा हुआ है। इसके निकलने का कोई रास्ता नहीं है। पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब का जलस्तर पांच से छह फीट था, लेकिन बारिश होने के बाद पानी काफी बढ़ गया था। आसपास रहने वाले बच्चे इसमें नहाने के लिए आते हैं। बच्चों को तालाब में बढ़े जलस्तर के बारे में जानकारी नहीं थी। पार्क में तीन गार्ड मौजूद रहते हैं, लेकिन घटना के समय दो सुरक्षाकर्मी नदारद थे। तीसरा सुरक्षाकर्मी दूसरे प्वाइंट पर था। शोर होने पर उसने तरुण को पानी से निकाला।
विज्ञापन
नहाने से रोकने पर बच्चे पत्थर मारते हैं
सुरक्षकर्मी विजय ने बताया कि तालाब में नहाने के लिए काफी बच्चे आते हैं। नहाने से मना करने पर बच्चे पत्थर मारते हैं। कुछ बच्चे उन्हें चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। परिजन भी पार्क में आकर धमकाते हैं। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मी बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। तालाब में पानी का स्तर बढ़ने से हादसा हुआ है।