फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Secretary inaugurates four laboratories including genome sequencing

मुख्य सचिव ने जीनोम सीक्वेंसिंग समेत चार लैबोरेटरी का उद्घाटन किया

Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary inaugurates four laboratories including genome sequencing
लैब का निरीक्षण करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित जिम्स में शनिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव व संस्थान अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र ने जीनोम सीक्वेंसिंग, बीएसएल-3, वायरल रिसर्च डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी और मल्टी डिस्प्लेनरी रिसर्च यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चारों लैब से कोरोना वायरस के म्यूटेशन और वैरिएंट का पता चलेगा। वहीं, अन्य महामारी व वायरस जनित रोगों की पहचान कर इलाज करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने संस्थान उपाध्यक्ष महानिदेशक चिकित्सा आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ संस्थान की 7वीं शासी निकाय की बैठक भी ली। इसमें मुख्य सचिव के सामने जिम्स के बेसमेंट में लीकेज का मामला उठा। मुख्य सचिव ने छह माह में इसे ठीक करने का निर्देश दिया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इधर, बैठक में ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके सिंह व वित्त विभाग के प्रतिनिधि भी ऑनलाइन शामिल हुए। इसमें संस्थान को आवंटित 56 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज के लिए नया भवन व अन्य भवनों के निर्माण की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने इसके लिए भी सहमति देते हुए मेडिकल छात्रों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा। वहीं, उन्होंने कई मुद्दों पर संस्थान स्तर पर ही कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक ब्लॉक में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरआई मशीन लगाने का कार्य पूरा, जुलाई से मिलेगी सुविधा
संस्थान के निदेशक ने बताया कि संस्थान में एमआरआई मशीन लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। जुलाई से संस्थान में मरीजों व आसपास के लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

सुपर स्पेशियलिटी बढ़ाने पर नहीं मिली स्वीकृति
बैठक में संस्थान की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ यहीं पर सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा गया था। तकनीकी कारणों से इस मुद्दे पर मुख्य सचिव ने स्वीकृति नहीं दी। हालांकि, चाइल्ड पीजीआई से अनुबंध कर सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं बढ़ाने पर हामी भरी गई है। दूसरी ओर नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए संजय गांधी पीजीआई लखनऊ और आरएमएल अस्पताल लखनऊ के साथ मिलकर या फिर स्वतंत्र रूप से परीक्षा कराकर भर्ती कराने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed