फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chief Minister should apologize to Gujjar society, otherwise he will protest

गुर्जर समाज से माफी मांगें मुख्यमंत्री, नहीं तो करेंगे विरोध

Sun, 21 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister should apologize to Gujjar society, otherwise he will protest
ग्रेटर नोएडा। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण के मामले में गुर्जर शब्द हटाने से नाराज गुर्जर बिरादरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब तक माफी नहीं मांगी है। अगर मुख्यमंत्री ने जेवर में आयोजित होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम से पहले माफी नहीं मांगी तो उनका विरोध किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाए जाएंगे। शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर में राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

स्वाभिमान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराम तंवर के निर्देश पर आयोजित बैठक का संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया। समिति के सदस्य रविंद्र भाटी ने बताया कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने गुर्जर समाज से अभी तक माफी नहीं मांगी है। जिससे गुर्जर समाज नाराज है। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने माफी नहीं मांगी तो 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास करने आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी का विरोध किया जाएगा। उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। बैठक में संजय नागर, विपिन नागर, दीपक नागर, मोहित नागर, संजय, गौरव अधाना, संजय नागर, अनिल कसाना, सत्यप्रकाश चपराना, बृजेश चपराना, विनीत भाटी, मोहित नागर, सेवा नागर, वीरेंद्र नागर, लोकेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिहिर भोज के नाम पर हो एयरपोर्ट
राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान समिति की बैठक में सर्वसमिति से नोएडा एयरपोर्ट का नाम गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के नामकरण करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed