फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chess star Vantika Agarwal becomes brand ambassador of LG Electronics

Noida News: शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर

Tue, 29 Apr 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Chess star Vantika Agarwal becomes brand ambassador of LG Electronics
सेक्टर 16बी स्थित एलजी कॉरपोरेट कार्यालय में वंतिका अग्रवाल एलजी इलेक्ट्रॉनिक के पदाधिकारी के स
फोटो ---
विज्ञापन

शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर
शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को सेक्टर-16 बी स्थित एलजी के कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित समारोह में की गई। सेक्टर-27 निवासी वंतिका ने अपनी शानदार उपलब्धियों से न केवल शहर बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
वंतिका ने हाल ही में शतरंज ओलंपियाड में भारत को लगभग 90 वर्षों बाद स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। उनकी इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। वंतिका की इस सफलता ने युवा खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का काम किया है।
विज्ञापन

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के इस निर्णय को कंपनी के एमडी होंग जू जियोन ने इसे खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा वंतिका अग्रवाल न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि उनकी लगन, मेहनत और सफलता की कहानी हमारी ब्रांड वैल्यू के साथ पूरी तरह मेल खाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में वंतिका ने कहा कि एलजी जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। उम्मीद करती हूं कि इस साझेदारी से न केवल अपने खेल को और बेहतर कर पाऊंगी, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित कर सकूंगी।
वंतिका ने कम उम्र में ही शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने भी वंतिका की इस नई उपलब्धि पर खुशी जताई है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भविष्य के अभियानों में वंतिका को शामिल करने की योजना भी साझा की। कंपनी का मानना है कि वंतिका की लोकप्रियता और उनकी प्रेरणादायक छवि ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यह साझेदारी नोएडा के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि यह शहर की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में मदद करेगी।
बाक्स :

वंतिका का खेल कॅरिअर : शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने महिला ग्रैंडमास्टर और अंतरराष्ट्रीय मास्टर का फिडे खिताब जीता है। वह शतरंज ओलंपियाड में तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता हैं। जिसमें 2024 में बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में दो स्वर्ण पदक शामिल है। उन्होंने हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में भारतीय टीम के साथ रजत पदक जीता। वंतिका के पुरस्कारों में राष्ट्रमंडल, विश्व युवा, एशियाई युवा और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक भी शामिल है।

ये है अगला पड़ाव
वंतिका अग्रवाल मंगलवार को ही स्पेन से अपना अभ्यास मैच खेल कर लौटी हैं। पांच मई को वह फिर से यूएई की यात्रा पर जाने वाली हैं। जहां एशियन इंडिविजुअल शतरंज चैंपियनशिप में वह भागीदारी करेंगी। इसी खेल इवेंट से आगामी शतरंज वर्ल्ड कप के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। यह खेल यात्रा वंतिका के लिए बेहद अहम होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed