फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated five lakhs on the pretext of removing husband's name from the murder case

Noida News: हत्या के केस से पति का नाम निकलवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे

Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cheated five lakhs on the pretext of removing husband's name from the murder case
हत्या के केस से पति का नाम निकलवाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

- महिला ने रिश्तेदार, उनके बेटे समेत चार पर कोर्ट के आदेश पर कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हत्या के केस में पति का नाम निकलवाने का झांसा देकर महिला से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में दादरी की चक्रसेनपुर गांव निवासी पीड़ित महिला रिंकी ने अपने फूफा और उनके बेटे समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

रिंकी ने न्यायालय में याचिका दी कि करीब तीन साल पहले पति मनोज की गांव के ही रहने वाले अमित और उसके दो साथियों ने पिटाई की थी। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद से अमित उनसे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान अमित पक्ष ने मनोज के खिलाफ एक केस दर्ज कराया, जो जांच में झूठा साबित हुआ। 11 अगस्त 2021 को अमित की हत्या कर दी गई। रंजिश की वजह से अमित की हत्या में मनोज को नामजद करा दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पति को केस में झूठा फंसाया गया है। वह केस से पति का नाम निकलवाने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मध्य प्रदेश निवासी उसके फूफा साहब सिंह ने नोएडा में रहने वाले निरंजन सिंह से पहचान कराई। झांसा दिया गया कि निरंजन का अधिकारियों के पास आना-जाना है। आरोपियों ने नाम निकलवाने के लिए दस लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने इसके बाद महिला को डीजीपी दफ्तर जाने का भी साक्ष्य दिखाया। पुलिस मनोज को पकड़ने पहुंची तो रिंकी को ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।



999
महिला का कहना है कि जब पुलिस ने उनके घर दबिश दी तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी उससे पांच लाख और देने की मांग करने लगे। इसके चलते उसने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed