फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated by 50 on the pretext of getting a job, five arrested

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 से ठगी, पांच गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cheated by 50 on the pretext of getting a job, five arrested
पुलिस की गिरफ्त में नौकरी का झांसा देने वाले आरोपी। अमर उजाला
नोएडा। कंपनियों व फैक्ट्रियों में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करीब 50 बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरोह की संचालिका युवती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-27 में दफ्तर खोलकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल, 27 रसीद बुक, भर्ती फार्म और 3370 रुपये बरामद किए हैं। अब तक आरोपियों ने कितने रुपये ठगे हैं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले धीरज सेे 1300 रुपये ठगे गए थे। जांच के दौरान सेक्टर-27 के लखीराम मार्केट में दफ्तर खोलकर ठगने वाले गिरोह की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने गिरोह सरगना उन्नाव निवासी प्रिया चौहान, मैनपुरी निवासी अभिषेक यादव, बेगूसराय निवासी किशन कुमार, ऊधम सिंह नगर निवासी आर्यन गुप्ता और रुद्रपुर निवासी अंशु गुप्ता उर्फ दिव्या को गिरफ्तार कर लिया। पांचों नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। आरोपियों ने छह माह पहले दस हजार रुपये किराये पर ऑफिस खोला था। आरोपी आवेदन, प्रोसेसिंग फीस आदि के नाम पर ठगते थे, ताकि कम रकम होने से कोई पुलिस से शिकायत न कर सके। प्रिया नौकरी दिलाने के पंफ्लेट छपवाकर ग्रामीण इलाकों में चस्पा करवाती थी। संपर्क करने वाले बेरोजगारों को कंपनियों में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद आवेदन, प्रोसेसिंग शुल्क आदि के नाम ठग लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर ने इंटर तक की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed