फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chandrayaan 3 Noida tech start-up powers eyes of Chandrayaan lunar rover

Chandrayaan 3 Landed: मिशन मून में नोएडा की इस कंपनी का योगदान, बनाया सॉफ्टवेयर, रोवर की 'आंखों' को दी रोशनी

Wed, 23 Aug 2023 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 11:18 PM IST
सार

ओमनीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। चंद्रमा पर नेविगेट करने के लिए प्रज्ञान रोवर में दो कैमरों के लिए नोएडा की एक स्टार्ट-अप कपंनी ने एक सॉफ्टवेयर बनाया है।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Noida tech start-up powers eyes of Chandrayaan lunar rover
चांद पर पहुंचा लैंडर और रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandrayaan 3 Landed: चंद्रमा पर नेविगेट करने के लिए प्रज्ञान रोवर में दो कैमरों के लिए नोएडा की एक स्टार्ट-अप कपंनी ने एक सॉफ्टवेयर बनाया है। गड्ढे से भरी चांद की सतह को पार करने के लिए लगी है। इसकी रोबोट टेक्नोलॉजीज ने चंद्रयान मिशन के लिए इसरो के साथ मिलकर काम कर रही है। प्रज्ञान रोवर के लिए परसेप्शन नेविगेशन सॉफ्टवेयर बनाया है। जिसे चंद्रमा पर उतरने वाले विक्रम लैंडिंग मॉड्यूल में रखा गया है।

विज्ञापन

ओमनीप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं और अपने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर नेविगेट करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। शिव नादर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर आकाश सिन्हा ने कहा कि उनके स्टार्ट-अप द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर चंद्र रोवर के दो कैमरों का उपयोग करके चंद्रमा की तस्वीर कैप्चर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान-3 की सफलता पर मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
वहीं दूसरी तरफ चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक कदम रखने की खुशी में बुधवार शाम नोएडा आंत्रप्रेनियोर्स एसोसिएशन ने सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में जश्न मनाया। उद्यमियों ने मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। सफलता के इस क्षण को उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ टीवी स्क्रीन पर देखा। 

विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों ने अपने हुनर और कौशल के जरिये सफलता पाई है। पूरे विश्व में भारत का पताका फहराने वाले वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। महासचिव वीके सेठ, कोषाध्यक्ष शरदचंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, सचिव आलोक गुप्ता, विरेंद्र नरूला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed