फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chain robber Inami Bavaria was shot in the encounter

चेन लुटेरे इनामी बावरिया को मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chain robber Inami Bavaria was shot in the encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस से रविवार दोपहर हुई मुठभेड़ में 45 हजार का इनामी तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका भाई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी एक के बाद एक वारदात अंजाम देकर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर फरार हो जाता था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 34 केस दर्ज हैं। बदमाश 220 सीसी की पल्सर बाइक का इस्तेमाल करते थे और 150 सीसी की बाइक की हेडलाइट लगाते थे। बदमाश ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की पल्सर पर दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने गोली चला दी। आरोपी गोली चलाते हुए 130 मीटर रोड से सुपरटेक गोलचक्कर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र, गांव खोकसा निवासी तुलसी बावरिया पैर में गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुलसी पर जयपुर से 5000, हरिद्वार से 15000 व गौतमबुद्ध नगर से 25000 का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन बेचकर मिले 20 हजार रुपये, चोरी की बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

दिन निकलते ही रेकी, भाई के संग करता है वारदात
पुलिस के मुताबिक, तुलसी ने पूछताछ में बताया है कि फरार आरोपी उसका भाई योगेंद्र है। दोनों भाई अलग-अलग शहर में एक साथ दिन निकलते ही बाइक लेकर निकलते हैं। वह एकांत सड़क व गली में सैर करने वाले और बच्चों को स्कूल छोड़ने निकले लोगों को निशाना बनाते हैं। चेन लूट की वारदात के बाद व तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed