{"_id":"611eba638ebc3e679c12aa0b","slug":"chain-looted-from-bjp-leader-and-lawyer-who-went-on-morning-walk-grnoida-news-noi600045191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सैर पर निकले भाजपा नेता और वकील से लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सैर पर निकले भाजपा नेता और वकील से लूटी चेन
विज्ञापन
पीड़ित भाजपा नेता।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह सैर पर निकले भाजपा नेता और वकील की सोने की चेन लूट ली। आशंका है कि दोनों वारदात में एक ही गिरोह शामिल है।
पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े छह बजे भाजपा के सूरजपुर मंडल उपाध्यक्ष राजेश शर्मा तीन अन्य साथियों के साथ सैर पर निकले थे। बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया और गले से सोने की चेन लूट ली। इससे भाजपा नेता के गले में चोट भी आई है। राजेश ने बताया कि उनके पास मोबाइल नहीं था, लेकिन कुछ देर बाद ही पास से गुजर रहे पुलिस वाहन को उन्होंने घटना की जानकारी दी।
इधर, नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एलजी गोलचक्कर के समीप सूरजपुर निवासी वकील छत्रपाल सिंह सुबह सैर कर रहे थे। वह रेलवे कॉरिडोर के निकट टहल रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा जोन और सेंट्रल जोन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने सैर के दौरान लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।