फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cervical cancer can be prevented with timely identification

सही समय पर पहचान और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव : डॉ. वंदना

Mon, 08 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Cervical cancer can be prevented with timely identification
फोटो
विज्ञापन

-रोकथाम के लिए लगाई जाएंगी एचपीवी वैक्सीन, कॉलेजों में छात्रों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सही समय पर पहचान और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है। सोमवार को यह बात डॉ. वंदना सिंह ने सोमवार कस्बा स्थित डाॅ . राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज, केएसजीसी इंटर कॉलेज धनौरी खुर्द और सुनहरी लाल बालमुकुंद इंटर कॉलेज धनौरी कला में कैंसर जागरूकता कार्यशाला के अंतर्गत छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।

भारत सरकार टकसाल नोएडा (एमआईएनटी) की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 9 से 15 वर्ष की उम्र तक की लड़कियों को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जानी है। इसकी जानकारी के लिए महिला उन्नति संस्था की ओर से जारी जागरूकता अभियान के दूसरे चरण के अन्तर्गत इन कॉलेजों में छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यशाला में डा. वंदना सिंह ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण-कारण और उपचार के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल भाटी ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन एवं भारत सरकार टकसाल नोएडा की ओर से बच्चियों को निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराए जाने की पहल की गयी है। प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह बौद्ध ने बताया कि कैंसर पर कार्य करने वाली संस्था ब्यूटीफुल टुमारो की ओर से बच्चियों को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान डाॅ.राहुल वर्मा, रणवीर चौधरी, विजय तंवर और प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल सिंह, दिनेश बाबू, मुकुट सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed