फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Central agencies start investigation Seema Sachin case trouble may increase for them

अब केंद्रीय एजेंसी सक्रिय: बढ़ सकती है केस में धारा और सीमा-सचिन की मुश्किल, पूर्व प्रेमी और सहेली का पर्दाफाश

Sat, 15 Jul 2023 09:54 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 09:54 PM IST
सार

सीमा हैदर का कहना है कि वह सचिन के प्यार की खातिर हिंदुस्तान आई है। वह हर जांच व परीक्षा से गुजरने को तैयार है। कुछ लोग उसके हिंदुस्तान आने से इतने कुंठित हैं कि उसकी छवि खराब करने व बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन
Central agencies start investigation Seema Sachin case trouble may increase for them
सीमा और सचिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब केंद्रीय एजेंसी ने सीमा हैदर के चार बच्चों को लेकर भारत में आने और उसकी पाकिस्तान में रहने के दौरान गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली से आईं दो अलग-अलग केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने जांच पड़ताल की है। वहीं, मामले की जांच कर रही जेवर पुलिस ने केस का नए सिरे से अवलोकन शुरू किया है। जांच टीम ने शुक्रवार रात नौ और डेढ़ बजे सचिन के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीमा और सचिन के बयान लेने के बाद बरामद किए गए सामान के आधार पर जांच आगे बढ़ा दी है। केस में धाराएं बढ़ाईं जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की भी तैयारी है।

विज्ञापन

सीमा हैदर के पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा में आने और सचिन मीणा व उसके पिता नेत्रपाल को शरण देने के मामले में रबूपुरा पुलिस ने नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। उस दौरान केस में जो धाराएं लगी थीं, उनके पांच साल की अधिकतम सजा थी। इसके चलते जेवर कोर्ट से सीमा हैदर, सचिन व उसके पिता को जमानत मिल गई थी। लेकिन पाकिस्तान से जुड़ा मामला होने व केंद्रीय एजेंसियों के जांच पूरी नहीं होने के कारण अभी किसी भी अधिकारी ने सीमा हैदर को क्लीन चिट नहीं दी है। सीमा के तोड़े गए मोबाइल, सिम कार्ड और डिलिट चैटिंग की जांच अब तक नहीं हो पाई है। ये जांच पाकिस्तान से जुड़ी होने के कारण केंद्रीय एजेंसियां ही कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धारा बढ़ी तो जमानत भी हो सकती है रद्द
न्यायालय ने सीमा हैदर के पता न बदलने व देश ने छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। इस शर्त का भी सीमा व सचिन खुशी-खुशी पालन करना चाह रहे हैं। दरअसल दोनों की एक दूसरे के पास रहना चाहते हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि विदेशी अधिनियम या फिर अन्य आईपीसी की धारा केस में बढ़ाई जा सकती है। अगर केस में संगीन धारा बढ़ाई जाती है तो सीमा की जमानत रद भी हो सकती है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी यू-ट्यूबर ने कहा, भारतीय नेता से हैं सीमा के संबंध, सचिन को बनाया जरिया
पाकिस्तान के यू-ट्यूबर सैयद बासित अली ने हाल ही में एक युवक और सीमा की सहेली का साक्षात्कार लिया था। वीडियो में दिख रहे युवक ने खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी होने का दावा किया है। साथ सहेली ने सीमा को धोखेबाज बताया। अब सैयद बासित अली ने सोशल मीडिया पर वायरल एक निजी चैनल के माध्यम से दावा किया कि सीमा हैदर का संबंध भारतीय नेता से है। नेता ने ही सीमा को नेपाल सीमा पार कराने में मदद की है। सचिन केवल एक जरिया है। बासित अली ने इस संबंध में जल्द साक्ष्य पेश करने का भी दावा किया है। उसका कहना है कि सीमा भारत के लिए खतरा है।

हर परीक्षा देने को हूं तैयार, पाकिस्तान में रची जा रही साजिश
सीमा हैदर का कहना है कि वह सचिन के प्यार की खातिर हिंदुस्तान आई है। वह हर जांच व परीक्षा से गुजरने को तैयार है। कुछ लोग उसके हिंदुस्तान आने से इतने कुंठित हैं कि उसकी छवि खराब करने व बदनाम करने के लिए साजिश रच रहे हैं। उसके किसी नेता से संबंध नहीं है। जो युवक उसका प्रेमी होने का दावा कर रहा है। उसका नाम एजाज है। वह उसके मकान मालिक का बेटा है। उसके पास एक शादी में उसके साथ बनाई गई टिकटॉक वीडियो के अलावा कुछ नहीं है। उसकी सहेली भी कुछ के लोगों के कहने में आकर उसे बदनाम कर रही है।

नेता से हैं सीमा के संबंध, सचिन को बनाया जरिया
पाकिस्तान के यूट्यूबर सैयद बासित अली ने हाल ही में एक युवक और सीमा की सहेली का साक्षात्कार लिया था। इसमें युवक ने खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी होने का दावा किया। वहीं, सहेली ने सीमा को धोखेबाज बताया। अब सैयद बासित अली ने सोशल मीडिया पर वायरल एक निजी चैनल के माध्यम से दावा किया कि सीमा हैदर के संबंध एक भारतीय नेता से है। इस नेता ने ही सीमा को नेपाल सीमा पार कराने में मदद की है। सचिन केवल एक जरिया है। बासित अली ने इस संबंध में जल्द साक्ष्य पेश करने का भी दावा किया है। उसका कहना है कि सीमा भारत के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed