फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCTV cameras will be used to monitor Kanwar routes.

Noida News: कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be used to monitor Kanwar routes.
पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि सभी कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सर्वोपरि रहेगी। सभी कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यातायात व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रखेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तत्काल मुकाबला किया जा सके।
विज्ञापन

शिविरों
में मूलभूत सुविधाएं हों सुनिश्चित

जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कांवड़ शिविरों में पेयजल, साफ-सफाई, डस्टबिन, स्नानघर, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहीं भी जलभराव होनी होने और कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, चिकित्सकीय टीम और एंटी वेनम टीम तैनात करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने बताया कि प्रमुख स्थानों, कांवड़ शिविरों और निकटवर्ती थाना-चौकियों के पास मेडिकल शिविर स्थापित किए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलों को ढंका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर झाड़ियों की कटाई, बाधा उत्पन्न करने वाली पेड़ों की शाखाओं की छंटाई और साफ-सफाई का समय से पूरा करने का निर्देश वन विभाग को दिया गया। प्रकाश की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क, दिशा-सूचक व सूचना बोर्ड स्थापित के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed