फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CCTV cameras and voice recorders are being installed at the examination centers

परीक्षा केंद्रों पर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर

Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras and voice recorders are being installed at the examination centers
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पहले से लगे कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में परीक्षा के लिए 58 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 12 परीक्षा केंद्रों पर हर परीक्षा कक्ष में दो-दो कैमरे लगाए जाने हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए नोएडा के होशियारपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, साथ ही शासन स्तर से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के 152 स्कूलों के 37,520 विद्यार्थी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 20511 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 9250 छात्राएं हैं। वहीं जबकि इंटरमीडिएट में 17009 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 7767 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए जिले में 58 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से चयनित किए गए परीक्षा केंद्रों पर पुराने सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर लगे हुए हैं। इन सभी सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की जांच की जा रही है। जहां भी सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर नहीं चल रहा है, उसे दुरुस्त किया जाएगा या बदल दिया जाएगा। वहीं, शासन की ओर से बनाए गए 12 नए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed