फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE will make students and teachers aware about mental health

Noida News: सीबीएसई छात्रों व शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति करेगा जागरूक

Mon, 02 Oct 2023 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
CBSE will make students and teachers aware about mental health
-4 से 10 अक्तूबर तक विद्यालयों में मनाया जाएगा मेंटल हेल्थ वीक
विज्ञापन


-सीबीएसई ने वीक से संबंधित गतिविधियां आयोजित कराने को कहा

-गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के भी दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों व शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाया है। दस अक्तूबर को विश्व मानसिक दिवस के उपलक्ष्य में बोर्ड ने स्कूलों में मेंटल हेल्थ वीक (मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाने को कहा है। इसके तहत विभिन्न तरह की गतिविधियां सुझाई गई हैं, जिसके माध्यम से शिक्षक व छात्रों को जागरूक किया जाएगा। बोर्ड ने गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वीक के संबंध में जानकारी साझा करने को कहा है।

सीबीएसई की ओर मेंटल हेल्थ वीक के संबंध में स्कूल प्रमुखों को जानकारी जारी की गई है। इसमें उन्हें उन गतिविधियों के विषय में भी बताया गया है, जिन्हें वह इस वीक के दौरान करा सकते हैं। बोर्ड के अनुसार स्कूल नोटिस बोर्ड पर सकारात्मक नोट्स व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संसाधनों के विषय में जानकारी साझा की जाए। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विषयों पर पोस्टर मेकिंग, कॉमिक, लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएं। इसके साथ ही योग, माइंडफुलनेस व अन्य आराम देने वाली गतिविधियों को कराने को कहा है। इसके अलावा, बागवानी, प्रकृति की सैर, स्पोर्ट्स गतिविधियां, खेल, नृत्य व संगीत से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएं।
विज्ञापन


मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, समूह परिचर्चा और कहानी कहने के सत्र, नुक्कड़ नाटक व छात्रों, स्कूल कर्मचारियों व अभिभावकों के लिए जागरुकता सत्र आयोजित किए जाएं। स्कूलों से कहा गया है कि उन्हें छात्रों के लिए स्कूलों में साइकोलॉजिकल कंफर्टेबल एरिया, हैप्पीनेस जोन, वेलनेस जोन स्कूल में बनाना होगा। जहां छात्र अपने विचारों व भावनाओं को व्यक्त कर सकें। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों व शिक्षकों के अनुकरणीय कार्य को मनोदर्पण सेल के साथ साझा किया जाएगा। मालूम हो कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2020 में मनोदर्पण प्रोग्राम की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed