{"_id":"6a8af9e87cfdd2be2a0b3373","slug":"cbse-north-zone-1-girls-swimming-championship-concludes-noida-news-c-1-noi1095-4642392-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 60 स्पर्धाओं में दिखा बेटियों का तैराकी कौशल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 60 स्पर्धाओं में दिखा बेटियों का तैराकी कौशल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल अव्वल
विज्ञापन
-सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप में 127 स्कूलों की 415 छात्राओं ने लिया हिस्सा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-70 स्थित सफायर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स स्विमिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। 20 से 23 अगस्त तक चली चार दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कुल 60 स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में 127 संस्थानों की 415 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जबकि रिले स्पर्धाओं में 21 संस्थानों की टीमों ने भागीदारी की।
पहले दिन तीन, दूसरे दिन 22, तीसरे दिन 17 और अंतिम दिन 18 स्पर्धाएं हुईं। अंडर-14 वर्ग में सबसे अधिक 164 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 में 112, अंडर-11 में 89 और अंडर-19 में 50 छात्राओं ने भाग लिया।
संस्थागत प्रदर्शन में स्टेप बाय स्टेप स्कूल ने 166 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शिव नादर स्कूल 129 अंकों के साथ दूसरे और डीएलएफ पब्लिक स्कूल 120 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
व्यक्तिगत वर्ग के अंडर-19 में विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा की सिदक कौर 35 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। जिया 31 और इरा रावत 29 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में डीपीएस ग्रेटर नोएडा की शायला भाटी 35 अंकों के साथ प्रथम रहीं। मनस्वी पंवार 33 और इरा गौर 31 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-14 में श्रीजा सिंह और श्रद्धा जोशी 28-28 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। अंडर-11 में साशा, अमिया सूरी और अद्विता सिंह क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
समापन समारोह में खो-खो फेडरेशन के चेयरमैन महेंद्र सिंह त्यागी मुख्य अतिथि रहे। निदेशक सौरभ सहगल और उपप्रधानाचार्य दिव्या कपूर ने विजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए।