फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cattle smuggler attack teachers

गोवंश को बचाने पर तस्करों ने शिक्षकों के साथ मारपीट की

Sat, 29 Aug 2020 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler attack teachers
तावडू। पचगांवा में शनिवार को गोतस्करों द्वारा स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के साथ हाथापाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 नामजदों समेत 10-15 अन्य के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पचगांवा के प्राचार्य अजीत सिंह ने बताया कि 29 अगस्त सुबह करीब 10 बजे एक गोवंश स्कूल परिसर में घुस आया, जिसे तस्करी के लिए आरोपी लेकर आए थे। शिक्षकों ने उसे बचाने के लिए स्कूल परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया। प्राचार्य का आरोप है कि इसके थोड़ी देर बाद तालीम, आमिर, कमरू, जकरिया और सहीदा 10-15 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां आए, जिन्हें देख स्कूल के सभी शिक्षक उनके कार्यालय में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने शिक्षकों को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी शिक्षकों और प्राचार्य के साथ हाथापाई करते हुए स्कूल का मुख्य गेट तोड़कर गोवंश को ले गए। घटना की सूचना स्कूल के प्राचार्य ने पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस बल स्कूल में पहुंचा। पुलिस ने स्कूल प्राचार्य अजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गो संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा डालने और शिक्षकों को जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी पक्ष के सहीदा ने बताया कि गोतस्करों के साथ उसका कोई संबंध नहीं है, घटना के समय वह भोंडसी गांव में एक पंचायत में मौजूद था। स्कूल प्राचार्य ने साजिश के तहत उसके परिजनों के खिलाफ छूटी शिकायत देकर गुमराह किया है। उन्होंने पुलिस पर भी बिना जांच किए उसके परिजनों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने और घर में तोड़फोड़ समेत आग लगाने का आरोप लगाया।

सुरेंद्र सिंह, डीएसपी तावडू ने आरोपी पक्ष के आगजनी और तोड़फोड़ करने के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए कहा कि आरोपी इस तरह के आरोप लगाते हैं। पुलिस बल का काम आगजनी और तोड़फोड़ करना नहीं बल्कि शांति बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed