फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cash and goods stolen from five shops in a single night

एक ही रात पांच दुकानों से नकदी और सामान चोरी

Sat, 24 Jul 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from five shops in a single night
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित बरौला बाजार के चोरों ने बृहस्पतिवार रात पांच दुकानों का ताला तोड़कर सामान और नकदी चुरा ली। एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष है। शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बरौला बाजार में विवेक गुप्ता की जय दुर्गा फोम एंड हैंडलूम नाम से गद्दे और रजाई की दो दुकानें हैं। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने दोनों दुकानों का शटर तोड़कर गल्ले से 51 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। विवेक ने बताया कि उन्होंने यह रकम एक कंपनी को पेमेंट करने के लिए रखी थी। वहीं बदमाशों ने अमर कांप्लेक्स के बेसमेंट से गोयल पेंट हार्डवेयर एंड सैनेटरी स्टोर से भी करीब एक लाख रुपये कीमत की टोंटी चोरी कर ली। दुकानदार राजेंद्र गोयल ने बताया कि उनके स्टोर से 70 डिब्बे चोरी किए गए हैं। प्रत्येक डिब्बे की कीमत 1600 रुपये थी और हर डब्बे में चार टोंटी थी। टोंटी निकालने के बाद चोर खाली डिब्बे वहीं फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं अमर कांप्लेक्स के पास स्थित राजेश गोयल की श्रीबालाजी टाइल्स एंड सैनेटरी स्टोर से करीब 70 हजार की बाथरूम फिटिंग की चोरी हुई है। जबकि ग्रोवर प्लाइवुड एंड हार्डवेयर स्टोर से करीब 14 हजार रुपये नकद व हार्डवेयर का सामान चोरी हुआ है। रात को पास में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ था। हालांकि उससे पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। चोरी की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात में पांच दुकानों में चोरी होने की घटना पूरे दिन बाजार में चर्चा का विषय बनी रही। मामले को लेकर पुलिस बीस से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed