{"_id":"61aa5b54d2efa7220c00c293","slug":"case-registered-for-illegal-construction-mewat-news-noi6193187157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के गांव खोरी कला और रंगाला के राजस्व क्षेत्र में अवैध निर्माण कर कॉलोनी बनाने और प्लाट काटने का आरोप है। इसमें जिला नगर योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नूंह जिला योजनाकार अधिकारी वेद प्रकाश सहरावत के मुताबिक रंगाला निवासी हरि सिंह व खोरी कला निवासी विनोद कुमार व नरेश कुमार ने खोरी कलां के राजस्व क्षेत्र में बगैर एनओसी लेकर कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से प्लॉट काटने व कॉलोनियों का निर्माण करने के साथ साथ रास्तों का निर्माण किया। वहीं उन्होंने कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक प्रयोग में लेकर विभाग और सरकार को गुमराह करने के साथ नियमों का उल्लंघन किया। इन भूमाफिया को विभाग द्वारा कई बार नोटिस देकर अवगत कराया लेकिन यह विभाग के नोटिस को नजरअंदाज करते रहे। रंगाला निवासी उदयवीर चौहान ने भी गांव के राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रास्तों का निर्माण का किया। मामला जिला नगर योजनाकार विभाग के संज्ञान में आया तो नोटिस देकर तलब किया गया। वह भी विभाग के नोटिस को नजरअंदाज कर अवैध निर्माण करते रहे। नगर योजनाकार अधिकारी के मुताबिक सभी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। नूंह पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तावडू सदर थाना पुलिस ने लंबी जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।