{"_id":"68ab2f4540669f35a60c1536","slug":"case-of-assault-two-years-ago-in-dispute-over-feeding-dogs-noida-news-c-1-gnd1002-3322912-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में दो साल पहले मारपीट में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में दो साल पहले मारपीट में केस
विज्ञापन
कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में दो साल पहले मारपीट में केस
-सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी-2 स्थित सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के झगड़े में हुई थी मारपीट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी-2 सोसाइटी में दो साल पहले लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के झगड़े में हुई मारपीट में केस दर्ज हुआ है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूर्व में मामले में एनसीआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया है कि सोसाइटी निवासी स्वाति वह 13 जुलाई 2023 की रात टहलने के लिए निकली थीं। डी टावर के पास आवारा कुत्ते जमा थे। सोसाइटी निवासी आकांक्षा और फागुनी के बच्चे कुत्तों को खाना खिला रहे थे। उन्होंने तीनों से पार्क में कुत्तों का खाना खिलाने के लिए बोला। ताकि डी टावर निवासी लोगों को परेशानी नहीं हो। इसको लेकर तीनों लोग नाराज हो गए। आरोप है कि महिला से अभद्रता करने लगे थे। इसका विरोध करने पर तीनों आरोपितों ने पीड़िता से मारपीट की। आरोपियों की हरकत से पीड़िता डर गई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में संज्ञान लेकर एनसीआर दर्ज की गई थी। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।