फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed for occupying property of retired soldier

Noida News: रिटायर्ड फौजी की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में केस दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Case filed for occupying property of retired soldier
दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित कोट गांव में रिटायर्ड फौजी की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दादरी कोतवाली में पाली गांव निवासी विजेंद्र भाटी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि धर्मवीर सिंह वर्तमान में मेरठ में रह रहे हैं लेकिन वह कोट गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन पर पैरामेडिकल सोसाइटी बनाई थी जो वर्तमान में कोविड के बाद से बंद है। इस पर कर्मचारी पवन कुमार देख-रेख करते हैं। 6 सितंबर को विजेंद्र भाटी ने संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब कर्मचारी पवन कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान वहां पर अशोक कुमार ने विवाद का कारण पूछा तो आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि इस प्रॉपर्टी पर कोई नहीं आएगा नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। डरे सहमे कर्मचारी वहां से निकालकर मालिक धर्मवीर सिंह को सूचना दी गई। धर्मवीर सिंह ने दादरी कोतवाली में बिजेंद्र भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed