{"_id":"6134dc308ebc3ef1473046b2","slug":"case-filed-for-kidnapping-of-two-brothers-including-sundar-bhati-s-brother-grnoida-news-noi602901176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी के भाई समेत 10 पर दो भाइयों के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर भाटी के भाई समेत 10 पर दो भाइयों के अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
दनकौर। बुलंदखेड़ा गांव निवासी दो सगे भाइयों ने जमीन के विवाद में अपहरण कर जंगल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने बदमाश सुंदर भाटी के भाई तीरथ भाटी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज किया है।
बुलंदखेड़ा गांव निवासी देवेंद्र के मुताबिक गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट ने विवादित जमीन पर स्टे लग रखा है। आरोप है कि शनिवार को ओमपाल और अंकित निवासी बुलंदखेड़ा, नरेश अग्रवाल व मनोज निवासी दिल्ली, शेरू, सत्ते, तीर्थ व पंकज निवासी घंघोला, अशोक निवासी कनारसी व एक अन्य बदमाश विवादित जमीन पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित देवेंद्र व उसके भाई जुगेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों के साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि तमंचा दिखाकर दोनों भाइयों को बंधक बनाकर कार में डालकर हतेवा गांव के नजदीक जंगल में ले जाया गया। रास्ते में दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटा गया और विवाद खत्म नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात के बाद घायलों को धमकाते हुए जंगल में ही छोड़ दिया गया। दोनों भाइयों ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
पीड़ित देवेंद्र की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने सुंदर भाटी के भाई तीरथ भाटी समेत दस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।