फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against two including the groom's cousin in the shooting case

गोली लगने के मामले में दूल्हे के फुफेरे भाई समेत दो पर केस दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two including the groom's cousin in the shooting case
दादरी। अच्छेजा गांव में खुशी में की गई फायरिंग के मामले में दूल्हे के फुफेरे भाई समेत दो लोगों के खिलाफ बादलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। उधर, गोली लगने से घायल हुए पुजारी और दो बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और एक अभी भी अस्पताल में भर्ती है। फायरिंग में दो बच्चों समेत कुल चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

गांव अच्छेजा में सोमवार को प्रिंस और प्रियांशु की शादी थी। गांव में घुड़चढ़ी हो रही थी, इसी दौरान दूल्हे की बुआ के बेटे समकोला निवासी राहुल और उसके साथी ने खुशी में फायरिंग कर दी थी। मंदिर के पुजारी आशीष तिवारी, ग्रामीण किरनपाल और दो बच्चों शिवम व पीयूष शर्मा को गोली लगी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बच्चों और पुजारी को अस्पताल से घर भेज दिया गया है जबकि किरनपाल अभी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को किरनपाल के बेटे राकेश कुमार ने राहुल और उसके दोस्त के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। एसीपी योगेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी दूल्हे की बुआ का लड़का है। बंदूक का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed