फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against three including son and daughter-in-law in property dispute

Noida News: संपत्ति विवाद में बेटे-बहू समेत तीन पर केस दर्ज

Tue, 09 Sep 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including son and daughter-in-law in property dispute
नोएडा। भंगेल में रहने वाले एक शख्स ने चाचा को गोद दिए पुत्र, पुत्रवधु समेत तीन लोगों पर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भंगेल निवासी बाल मुकुंद उर्फ बाली त्यागी ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उनके चाचा राजबल त्यागी की का कोई वारिस नहीं था। उनकी सेवा बाल मुकुंद करते थे। दावा है कि राजबल ने अपनी संपत्ति की वसीयत उनके नाम पर पर कर दी थी। जून 1996 में चाचा राजबल त्यागी ने उनके पुत्र अनुज त्यागी को दत्तक पुत्र के रूप में गोद ले लिया था। आरोप है कि अनुज त्यागी उस संपत्ति को लेकर आए दिन झगड़ा करता रहता है। उस संपत्ति पर अपना कब्जा करना चाहता है। इसमें अनुज की पत्नी पिंकी त्यागी और साला अभिषेक त्यागी भी मदद करता है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed