{"_id":"612bc41f8ebc3ef16477bb85","slug":"case-against-four-including-three-imams-for-raping-a-minor-mewat-news-noi6017216137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन इमामों सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन इमामों सहित चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के एक गांव में मस्जिद के एक इमाम पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मस्जिदों के नामजद इमामों सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पीड़ित पिता ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। उसकी 15 वर्षीय किशोरी गांव की मस्जिद में अरबी की पढ़ाई करती है। मस्जिद का इमाम दिहाना निवासी मंजूर था, जिसे ग्रामीणों ने उसके गलत कार्यों के कारण मस्जिद से हटा दिया था। आरोप है कि इमाम मंजूर ने उनकी नाबालिग किशोरी को वश में कर मस्जिद में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा और उनके परिवार को जान से मार देगा। 13 अगस्त की रात जब वह उठा तो बेटी घर से गायब थी। आस पड़ोस में काफी छानबीन के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लगा। इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को गांव गोगजाका से बरामद किया। पूछताछ करने पर नाबालिग किशोरी ने बताया कि मंजूर व एक अन्य नामालूम व्यक्ति उन्हें बाइक पर घर से गांव गोगजाका के आसपास खेतों में ले गए, जहां पर इमाम मंजूर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मंजूर के साथ अन्य नामालूम व्यक्ति रखवाली के लिए खड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर छोड़कर धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि इमाम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मस्जिद में इमाम जाहीद और इमाम नायब भी आते थे। जिन्हें इस घटना के बारे में जानकारी थी। मंजूर ने अश्लील विडियो व फोटो भी इनके मोबाइल पर भेजे थे। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि इस मामले में शनिवार देर रात आरोपी इमाम मंजूर, जाहिद ,नायब व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।