फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cartridge found in head constable's bag at metro station, case registered

मेट्रो स्टेशन पर हेड कांस्टेबल के बैग में मिला कारतूस, मामला दर्ज

Sun, 20 Jun 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cartridge found in head constable's bag at metro station, case registered
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम को एक हेड कांस्टेबल के बैग से कारतूस मिला। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के बाद सीआईएसएफ की ओर से कोतवाली में शिकायत दी गई है। मामले में पुलिस ने मेरठ में तैनात हेड कांस्टेबल जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जगदीश मेरठ के एक थाने में हेड कांस्टेबल है। शुक्रवार को वह ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन पर आया था। स्टेशन गेट पर हुई स्कैनिंग में उसके बैग में कारतूस दिखाई दिया। सीआईएसएसफ के जवानों ने हेड कांस्टेबल को काबू कर लिया और बैग की तलाशी ली। पूछताछ में जगदीश कुछ भी नहीं बता पाया। सीआईएसएफ के एक अधिकारी की ओर से कोतवाली सेक्टर-39 में तहरीर दी गई है। उधर, पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मेरठ पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed