फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   caring schools are the duty of teachers

‘विद्यालय की देखभाल है शिक्षकों का फर्ज’

Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
caring schools are the duty of teachers
पिनगवा। खंड के गांव मुंढेता स्थित आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शनिवार को पुन्हाना उपमंडल के सीआरसी मुखिया, मिडिल, हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रभारी व अध्यापकों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने कहा कि स्कूल मुखिया साफ सफाई का खास ध्यान रखें, क्योंकि विद्यालय मंदिर, मस्जिद के सामान पवित्र होता है। इसकी देखभाल फर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी 25 मार्च से पहले विद्यालय का डाटा एमआईएस पोर्टल पर पूरी तरह अपडेट कराएं, ताकि उसी के हिसाब से बच्चों को मिलने वाले लाभ सही खाते में जा सकें। बच्चों के आधार पर ही स्टाफ का अनुपातिकरण किया जा सके। इस काम को बिना किसी देरी के जिम्मेदारी समझकर करे। विद्यालय प्रांगण साफ-सुथरा रखें। सभी शौचालय चालू होने चाहिए। उम्मीद पोर्टल पर अभी बच्चों का कम पंजीकरण हुआ है। इसे जल्द पूरा कराएं। विद्यालयों में भेजी जाने वाली ग्रांट का सही प्रयोग करें। ड्रापआउट बच्चों को विद्यालय वापस लाएं। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सद्दीक अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed