फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car-truck collision, three youths died, four injured

Noida News: कार-ट्रक में टक्कर, तीन युववकों की मौत, चार जख्मी

Sun, 03 Mar 2024 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Car-truck collision, three youths died, four injured
बदरपुर फ्लाईओवर पर कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे कैरिजवे पर पहुंची, ट्रक से हुई टक्कर
विज्ञापन

फरीदाबाद के पल्ला में पड़ोसी के बेटे की सगाई का था कार्यक्रम, लौटते समय हुआ हादसा
किसी तरह कार के कुछ हिस्से को काटकर सभी को निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
बदरपुर फ्लाईओवर पर शनिवार आधी रात को ऑल्टो और ट्रक की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह सात युवकों को बाहर निकालकर एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां संजय कालोनी, ओखला निवासी राज (25), संजू माजूमदार उर्फ बंगाली (48) और दिनेश (24) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज (18), अजीत (28), विशाल (28) और अंशुल (18) का इलाज चल रहा है। घायलों में तीन युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस को शुरुआती जांच में युवकों के शराब पीने का पता चला है।

पुलिस के अनुसार, पड़ोसी युवक की सगाई और गृहप्रवेश के कार्यक्रम में सातों युवक आल्टों में सवार होकर फरीदाबाद के पल्ला गए थे। वापसी में बदरपुर फ्लाईओवर पर कार चला रहा दिनेश नियंत्रण खो बैठा। इससे कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे कैरिजवे में पहुंच गई। इस बीच सामने की ओर से आ रहे नगालैंड नंबर के ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि टीम को रात 12:48 बजे सूचना मिली कि बदरपुर फ्लाईओवर पर होंडा शोरूम के पास कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। घायल कार में बुरी तरह फंसे थे। हालात को देखते हुए दमकल विभाग का रेस्क्यू टेंडर भी बुलाया गया। बाद में किसी तरह कार को काटकर घायलों को पीसीआर और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में राज, संजू और दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया। संजू दक्षिण-पूर्वी राज्य साउथ त्रिपुरा का रहने वाला था, जबकि छह युवक मथुरा में अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed