{"_id":"623f7026df158d1e3f79f112","slug":"car-robbery-victim-arrested-for-cheating-of-2-5-crores-noida-news-noi63945330","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट का पीड़ित ढाई करोड़ की ठगी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट का पीड़ित ढाई करोड़ की ठगी में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात जयपुर निवासी अमित को अगवा कर कार और 5 लाख लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी परविंदर तेवतिया को गिरफ्तार किया लेकिन जांच में पता चला कि अमित पर मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ढाई करोड़ की ठगी का मामला दर्ज है। आरोपी अमित खुद का गृह मंत्रालय से संपर्क बताकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका था। रुपये वापस नहीं करने पर मेरठ में केस दर्ज कराने वाली युवती के पिता परविंदर ने ही अमित की कार में जीपीएस लगाकर अगवा किया था। पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में परविंदर को गिरफ्तार कर मेरठ पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार रात कासना पहुंची मेरठ कंकरखेड़ा थाना पुलिस ढाई करोड़ ठगी के मामले में अमित को गिरफ्तार कर ले गई।
जमीन के दाखिल खारिज कराकर जीता विश्वास
कासना थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि परविंदर ने बुलंदशहर के चिंगरावली गांव में जमीन ली थी लेकिन दाखिल खारिज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में अमित ने किसी प्रशासनिक अधिकारी को खुद को गृहमंत्रालय से जुड़ा बताकर फोन किया और काम कराया था। इसके बाद अमित ने परिवंदर को झांसा दिया कि वह सरकारी विभाग में भी नौकरी लगवा सकता है। इस पर परिवंदर ने बेटी और कुछ अन्य परिचितों से लगभग ढाई करोड़ रुपये लेकर अमित को दिए, लेकिन अमित ने एक साल तक न नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। मेरठ में मामला दर्ज कराने के बाद भी अमित की गिरफ्तारी नहीं हुई। अमित को पकड़ने के लिए परिवंदर ने उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। परविंदर ने पुलिस को बताया कि वह अमित को पकड़कर मेरठ थाने ले जाना चाहता था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अमित के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का केस दर्ज है। मेरठ पुलिस को सूचना दी गई थी। शुक्रवार रात मेरठ पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। लूट और अपहरण के मामले में परविंदर को कासना पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। - अमित कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा